HomeOTHERSकॉलेज में अच्छे नोट्स(Notes) कैसे बनाएं ?

कॉलेज में अच्छे नोट्स(Notes) कैसे बनाएं ?

देखिये यदि कॉलेज के स्टूडेंट्स से उनकी सबसे बड़ी परेशानी के बारे में पुछा जाए, तो आधे से ज्यादा स्टूडेंट्स यही बोलेंगे कि हमें सबसे बड़ी परेशानी नोट्स बनाने में ही आती है | अब ये किसी एक कॉलेज की बात नहीं है, सभी कॉलेजेस(Colleges) में यही हाल है स्टूडेंट्स का, उन्हें नोट्स बनाना आता ही नहीं है और यदि आता भी है, तो किस तरीके से नोट्स बनाए जाने चाहिए, उन्हें इसका पता बिलकुल भी नहीं होता है | अब ये बात तो सब जानते हैं, की हम कॉलेज में बिना नोट्स के बिलकुल भी नहीं पढ़ सकते हैं, और कम से कम एक्साम्स(Exams) के टाइम तो नोट्स बहुत ही जरूरी हो जाते हैं | अब ये बात तो हम जान चुके हैं, कि नोट्स बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन इन्हें बनाने के भी कुछ तरीके होते हैं, जिनसे हमारे नोट्स सबसे अलग नज़र आएं, तो उन तरीकों के बारे में ही आपको इस पोस्ट में बताया गया है, जिन्हें जानने के बाद आप नोट्स बनाने में कभी भी कोई गलती नहीं करेंगे |

नोट्स हमेशा खुद ही बनाएं

इस बात का तो आपको खास ध्यान रखना हैं, कि कभी भी आपको किसी के नोट्स की कॉपी नहीं करनी है, आपको हमेशा खुद ही अपने नोट्स बनाने हैं | अब देखिये ऐसा बहुत ही ज्यादा होता है, कि स्टूडेंट्स अपने खुद के नोट्स नहीं बनाते हैं, वो या तो किसी दुसरे के नोट्स को कॉपी करते हैं या फिर नेट(Net) से नोट्स निकाल लेते हैं | तो ऐसा आपको बिलकुल भी नहीं करना है, क्यूंकि जब आप किसी दुसरे के नोट्स लिखते हो, तो आपको ज्यादा कुछ समझ नहीं आता है, जिस कारण आपको चीज़ों को रटना पड़ता है, जिससे की आपको बाद में एग्जाम के टाइम परेशानी हो सकती है, जबकि यदि आप खुद ही अपने नोट्स बनाते हैं, तो आपको चीज़ें बड़ी आसानी से समझ में आती हैं | और एक और जरूरी बात जो आपको याद रखनी है, की आपको हमेशा नोट्स अपने ही हाथ से बनाने हैं, किसी दुसरे से न बनवाएं |

डिफरेंट कलर्स(Colors) का करें इस्तेमाल

अब देखिये ये टिप बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है, यदि आप इसे फॉलो करते हैं तो | वैसे तो ज्यादातर स्टूडेंट्स अपने नोट्स बनाने के लिए सिर्फ ब्लू और ब्लैक पेन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको ये नहीं करना है | यदि आप चाहते हैं, कि आपने नोट्स देखने में अच्छे लगें और आपको उन्हें पढ़ने में भी मज़ा आये, तो अपने ब्लू और ब्लैक पेन के आलावा कुछ अलग पेनस का भी इस्तेमाल करें, यानि की जो डिफरेंट कलर्स के पेन आते हैं, आप उनका इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर आप स्केच(Sketch) कलर्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं | इससे आपको नोट्स बनाने में भी अलग ही मज़ा आता है, नोट्स देखने में भी अच्छे लगते हैं, और साथ ही आपको उन्हें याद करने में भी आसानी होती है |

डायग्राम्स(Diagrams) भी हैं जरूरी

अब ये तो सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट(Important) टिप है | आपको नोट्स बनाने के साथ उनसे सम्बंधित उनके डायग्राम्स(Diagrams) भी बनाने की कोशिश करनी है | अब देखिये हम आपसे ऐसा करने के लिए इसलिए बोल रहे हैं, क्यूंकि ज्यादातर स्टूडेंट्स ऐसा नहीं करते हैं, वो या तो जानकार भी डायग्राम्स नहीं बनाते हैं या फिर किसी को तो डायग्राम्स बनाना ही नहीं आता है, लेकिन आपको डायग्राम्स बनाने चाहिए, क्यूंकि डायग्राम्स की मदद से आपको किसी भी चीज़ को समझने में आसानी हो जाती है और वो चीज़ अच्छे से समझ भी आ जाती है और सबसे बड़ी बात की आपको डायग्राम याद हो जाता है, जिसे आप एग्जाम में ड्रा(Draw) करके अच्छे मार्क्स गेन(Gain) कर सकते हैं |

यदि आप चाहते हैं, कि कॉलेज में आपके नोट्स सबसे अच्छे और शानंदार बनें, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें, यानि कि जैसे इस पोस्ट में आपको बताया गया है, नोट्स बनाते वक्त उन्हीं तरीकों का इस्तेमाल करें | यदि आप इन टिप्स को फॉलो करके अपने नोट्स बनाते हैं, तो आपको नोट्स देखने में तो अच्छे लगेंगे ही, साथ में आपको नोट्स समझने में या फिर याद करने में भी आसान लगेंगे |

RELATED ARTICLES

11 COMMENTS

Leave a Reply to Mangal Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Archives