HomeTECHNOLOGYअपने मन को शांत या स्थिर कैसे रखें ? How To Keep...

अपने मन को शांत या स्थिर कैसे रखें ? How To Keep Your Mind Calm And Steady ?

देखिये कहा जाता है की दुनिया में जिस व्यक्ति ने अपने मन को अपने वश में कर लिया तो मानों उसने इस दुनिया पर अपना काबू पा लिया,क्यूंकि व्यक्ति का मन ही उसे कभी कुछ करने के लिए कहता है तो कभी कुछ|और जो व्यक्ति अपने मन की बातों में आ गया वो कभी भी ज़िन्दगी में सफल नहीं बन सकता है या अच्छी ज़िन्दगी नहीं जी सकता है|परन्तु जिस व्यक्ति ने अपने मन पर कंट्रोल पा लिया तो उस व्यक्ति को अपने गोल(Goal) से कोई भी दूर नहीं कर सकता है,क्यूंकि जब आप मन की बातों में नहीं आते हैं,तो आपका फोकस(Focus) सिर्फ उसी काम पर रहता है जिसे आप करना चाहते हैं और फिर आप उस काम में सफल जरूर होते हैं|तो इस पोस्ट में आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताए गए हैं,जिनको फॉलो करके आप अपने मन पर काबू या कंट्रोल पा सकते हैं|

ईश्वर की भक्ति में रहें

देखिये अपने मन की शांति के लिए ये सबसे अच्छा तरीका है कि आप ईश्वर के चरणों में आ जाएँ,क्यूंकि दुनिया में सिर्फ भगवान् के अलावा ऐसी कोई भी शक्ति नहीं है जो आपके मन को स्थिरता प्रदान कर सके|जब आप भगवान् का नाम लेते है या पूजा पाठ करते हैं,तो आपका शुद्धिकरण भी होता है,और प्रतिदिन भगवान् का नाम लेना तो दुनिया का सबसे महान कार्य माना जाता है|और जब आप ईश्वर में अपना ध्यान लगाते हैं तो आपके मन में कोई भी गंदे विचार नहीं आ सकते हैं|इसीलिए आज से ही प्रतिदिन भगवान् का नाम लेना शुरू कर दीजिए|

योग या मैडिटेशन(Meditation) का लें सहारा

देखिये योग या मैडिटेशन से भी अपने मन पर काबू पाया जा सकता है,क्यूंकि योग करने से हम अपने माइंड(Mind) को स्थिर बनाने का ही प्रयास करते हैं|ध्यान लगाने से हमारी सोचने और समझने की शक्ति भी बढ़ती है,हमारा शरीर भी हेल्थी बनता है,आदि|कुल मिलाकर योग करने से आपका मन भी स्थिर या शांत होता है और आपका शरीर भी बीमारियों से दूर रहता है|और आज कल तो हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी योगा का काफी प्रसार कर रहे हैं और योगा का महत्त्व भी हमें बता रहे हैं|तो अपने मन को कंट्रोल में करने के लिए आज से ही योगा का सहारा लेना शुरू कर दीजिये|

बेकार की बातों से रहें दूर

देखिये बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो दुसरे लोगों की बातों में बहुत ही जल्दी आ जाते हैं,तो आपको ये नहीं करना है क्यूंकि जब आप दूसरों की बातों को सुनते हैं या उनपर गौर करते हैं तो उससे आपका दिमाग और मन भटकते हैं|और ये बात भी हमेशा याद रखिएगा कि कोई भी दूसरा व्यक्ति आपके भले की बात नहीं करेगा वो सिर्फ आपको गुमराह करने की ही बात करेगा,तो हमेशा अपना ही दिमाग इस्तेमाल करें|भले ही आपसे कोई कितना भी कुछ कहे पर आप वही करें जो आपको सही लगे|तो अपने मन पर काबू रखना है तो हमेशा बेकार लोगों से और उनकी बेकार बातों से दूर रहें|

तो यदि आप अपने मन को हमेशा अपने वश में ही रखना चाहते हैं तो आज से ही इन तीनों टिप्स को फॉलो(Follow) करना शुरू कर दीजिये|

 “ Calmness is the cradle of power ” 

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Archives