HomeOTHERSवैलेंटाइन डे के बारे में कुछ मज़ेदार तथ्य | Facts About Valentine's...

वैलेंटाइन डे के बारे में कुछ मज़ेदार तथ्य | Facts About Valentine’s Day .

आज वैलेंटाइन डे यानी की प्यार का दिन है, जिसे युवा बड़े धूम-धाम से मनाते हैं | आज के दिन सभी प्यार करने वाले अपना पूरा टाइम साथ में ही बिताते हैं | वैलेंटाइन डे के बारे में छोटी-मोटी जानकारी तो सबको ही रहती है, लेकिन इस दिन के बारे में अभी भी बहुत सी ऐसी बातें हैं, जो की आप शायद नहीं जानते होंगे | इस पोस्ट में आपको वैलेंटाइन डे के कुछ ऐसे तथ्य बताए गए हैं, जो की आपको बिलकुल भी पता नहीं होंगे | इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आपको वैलेंटाइन डे के बारे में बहुत सी नयी जानकारी मिल चुकी होगी |

  1. वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है | यह प्रेम और रोमांस का एक महत्वपूर्ण त्योहार है |
  2. वैलेंटाइन डे का प्रारंभ अग्लो-सैक्सन क्षेत्र में हुआ था, जो संत वैलेंटाइन के समर्थन में था |
  3. वैलेंटाइन डे का मूल नाम सेंट(Saint) वैलेंटाइन से है, जो एक पवित्र संत थे | कहा जाता है, कि सेंट वैलेंटाइन ने रोमन(Roman) सम्राट की आज्ञा के खिलाफ गुप्त रूप से विवाह के आयोजन किये थे |
  4. इस दिन को मध्ययुगीन यूरोप(Europe) में भी महिलाओं और पुरुषों के बीच रोमांटिक प्रेम और स्नेह का पर्व मनाया जाता था |
  5. हर साल वैलेंटाइन डे पर लगभग 100 करोड़ कार्ड्स(Cards) का आदान प्रदान होता है |
  6. फ़िनलैंड(Finland) देश में वैलेंटाइन डे को मित्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन वहां के लोग अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हैं |
  7. वैलेंटाइन डे पर अपने प्रेमी या प्रेमिका को लाल गुलाब दिया जाता है, जबकि अपने मित्र को पीला गुलाब दिया जाता है |
  8. भारत में वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत 1990 के दसक से हुई थी |
  9. ये बात आपको थोड़ी अजीब लगेगी, जापान में सिर्फ पुरुष ही वैलेंटाइन डे मनाते हैं |
  10. वैलेंटाइन के दिन प्रत्येक वर्ष करीब 36 मिलियन दिल के आकार वाली चॉकलेट बिक जाती हैं |
  11. 90 लाख से ज्यादा लोग इस दिन अपने पालतू जानवरों को गिफ्ट(Gift) देते हैं |
  12. हर वर्ष लगभग 220,000 से भी ज्यादा पुरुष वैलेंटाइन के दिन अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रपोजल(Proposal) रखते हैं |
  13. सिर्फ अमेरिका में ही इस दिन करीब 180 मिलियन गुलाब के फूल बिक जाते हैं |
  14. इंडोनेशिया, पाकिस्तान और सऊदी अरबिया जैसे देशों में वैलेंटाइन डे को बैन किया हुआ है |
  15. ये बात आपको नहीं पता होगी, कि 14 फ़ेरबरी को नेशनल कंडोम(Condom) डे भी आता है |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Archives